MP Anganbadi Bharti 2025 : 12वी और 5वी पास जल्दी करे आवेदन, 19503 पदों पर निकली बम्फर भर्ती

अगर आप एक महिला है और आप अपने ही ग्राम वार्ड में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहती हैं तो आपके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बाल विकास विभाग द्वारा 19503 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती का नाम MP Anganbadi Bharti 2025 है। बाल विकास विभाग द्वारा इस भर्ती में बिना परीक्षा के सीधी भर्ती कराई जा रही है।

आज हम इस लेखन में आपको मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे जैसे की भर्ती में आवेदन कैसे करें, आवेदन में किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, आपके जिले में कितनी भर्ती निकाली गई है। इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़े।

Contents hide

MP Anganbadi Bharti 2025 : मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025

मध्य प्रदेश में महिला बाल विकास विभाग के तरफ से MP Anganbadi Bharti 2025 निकाली गई है ताकि जीरो से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से शिक्षा से जोड़ा जा सके इस भर्ती में 19503 पदों पर भर्ती निकाली गई है जो अलग-अलग जिलों में अलग-अलग संख्या निर्धारित है।

आंगनबाड़ी में नौकरी केवल महिलाओं का होता है आपको बता दे की आंगनवाड़ी में दो महत्वपूर्ण पद होते हैं पहले सेविका और दूसरा सहायिका जो भी महिला MP Anganbadi Bharti 2025 में अपना आवेदन करना चाहती है वह कम से कम पांचवी और 12वीं पास होने चाहिए।

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में सरकार और विभाग द्वारा ऑफलाइन माध्यम से महिलाओं से आवेदन लिया जा रहा है हमने नीचे आवेदन करने की पूरी जानकारी बताई है साथ ही साथ आवेदन करने में किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इसकी भी जानकारी दी है आप नीचे पढ़कर भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

झारखंड सेकेंडरी शिक्षक पदों पर निकली बम्फर भर्ती

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में कितने पदों पर भर्ती होगी।

आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं का दो महत्वपूर्ण पद निश्चित है। पहला पद सेविका का है जो आंगनवाड़ी केंद्र में कागजी कारवाई देखी है मध्य प्रदेश में इस भर्ती के मुताबिक 2026 पदों पर सेविका की भर्ती होगी वहीं आंगनवाड़ी में दूसरा पद सहायिका का होता है जो बच्चों के पोषण का ध्यान रखती है।

मध्य प्रदेश में इस मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के मुताबिक सहायिका के नए पदों पर 17477 नई भर्ती की जाएगी। हम कुल पदों की बात करें तो 2025 में आंगनवाड़ी पदों पर मध्य प्रदेश में 19503 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों की नाम पढ़ो की संख्या
आंगनबाड़ी सेविका 2026 पद
आंगनबाड़ी सहायिका 17477 पद
कुल पदों की संख्या 19503 पद

MP Anganbadi Bharti 2025 Eligibility

जो भी महिला MP Anganbadi Bharti 2025 में अपना आवेदन करना चाहती है उनको निम्न योग्यता को पूरा करना होगा।

कार्यकर्ता या सहायिका योग्यता

  • एमपी आंगनवाड़ी भारती 2025 में सेविका के पद पर आवेदन करने वाली महिला 12वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर ले कि आपका वार्ड में भर्ती निकली है या नहीं।
  • जिस वार्ड में भर्ती निकली है इस वार्ड की महिला इस वार्ड में आवेदन कर सकती है।

सहायिका योग्यता

  • मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में सहायिका के पद पर आवेदन करने वाली महिला पांचवी पास होनी चाहिए।
  • जिस वार्ड में भर्ती निकली है इस वार्ड की महिला सहायिका पद के लिए आवेदन कर सकती है।

MP Anganbadi Bharti Age Limit

मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी किए गए एमपी आंगनवाड़ी भर्ती में जो भी महिला आवेदन करना चाहती है उसकी उम्र सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विधवा महिला एवं विकलांग महिलाओं को नियम अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

जाति कैटेगरी उम्र सीमा
Genral , OBC, EWS 18 वर्ष से 35 वर्ष
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विधवा महिला एवं विकलांग महिला भारतीय एक्ट के नियमानुसार छूट मिलेगी
MP Anganbadi Bharti 2025

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती जिलेवार सूची 2025

मध्य प्रदेश राज्य के सभी जिलों में MP Anganbadi Bharti 2025 निकल गई है जो सभी जिलों में पदों की संख्या निम्न है हमने नीचे डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है आप वहां क्लिक करके चेक कर सकते हैं कि आपके जिले में कितनी आंगनवाड़ी भर्ती निकाली गई है।

नाम लिंक
आंगनबाड़ी भर्ती जिलेवार सूचीक्लिक

12वीं पास जल्दी करे आधार ऑपरेटर नई भर्ती 2025 के लिए आवेदन

MP Anganbadi Bharti 2025 चयन प्रक्रिया कैसे होगी

एमपी महिला बाल विकास विभाग द्वारा नोटिस के मुताबिक सहायिका एवं सेविका कार्यकर्ता का चयन किया जाएगा जो कुछ इस प्रकार का है।

एमपी आंगनबाड़ी सेविका कार्यकर्ता का चयन प्रक्रिया

क्रमांक संख्या विवरण जानकारी मुलने वाले अंक
B.3.1.1यदि आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित महिला हैं।05 अंक
B.3.1.2महिला अभ्यर्थी ऐसा परिवार से है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है05 अंक
B.3.1.3महिला अभ्यर्थी विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या 30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित हो05 अंक
B.3.1.4अभ्यर्थी पूर्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका / आस्था कार्यकर्ता / उपा कार्यकर्ता रही हो, अथवा किसी अन्य स्थान पर कम से कम 5 वर्षों का अनुभव हो (अनुभव का प्रमाण पत्र व शपथ पत्र अनिवार्य, बर्खास्त कर्मियों को मान्यता नहीं मिलेगी)10 अंक
B.3.1.5शैक्षणिक योग्यता (हायर सेकेंडरी):▪ 40% तक अंक – 05 अंक▪ 41% से 50% तक – 10 अंक▪ 51% से 60% तक – 25 अंक▪ 61% से अधिक – 40 अंक हर अतिरिक्त 1% पर – 1 अंकअधिकतम 40 अंक
B.3.1.6अगर अभ्यर्थी स्नातक या उससे उच्च डिग्री रखती हैं तो10 अंक
B.3.1.7विशेष स्थिति में चयन – अगर पूर्व में चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका की आकस्मिक मृत्यु (जैसे दुर्घटना या अचानक निधन) हो गई हो और उनकी बेटी / निकटतम महिला परिजन (अविवाहित / विधवा / परित्यक्ता) योग्य हो, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी10 अंक

एमपी आंगनवाड़ी सहायिका का चयन प्रक्रिया

क्रम संख्याविवरण जानकारी मुलने वाले अंक
B.4.1.1यदि आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित महिला हैं।05 अंक
B.4.1.2यदि महिला अभ्यर्थी का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है।05 अंक
B.4.1.3महिला अभ्यर्थी विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा या 30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित हो।05 अंक
B.4.1.4शैक्षणिक योग्यता (हायर सेकेंडरी स्तर) के आधार पर अंक इस प्रकार दिए जाएंगे:▪ 40% तक – 05 अंक▪ 41% से 50% तक – 10 अंक▪ 51% से 60% तक – 15 अंक▪ 61% से अधिक – 25 अंक प्रत्येक 1% पर 1 अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाएगा।अधिकतम 30 अंक
B.4.1.5यदि अभ्यर्थी के पास स्नातक अथवा उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता है।10 अंक
B.4.1.6यदि अभ्यर्थी का चयन इस आधार पर हो कि –वह किसी पूर्व चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका या मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की निकटतम महिला परिजन हों, जिनकी सेवा के दौरान आकस्मिक मृत्यु (जैसे एक्सीडेंट या तत्काल निधन) हुई हो।इसके अतिरिक्त, मृत कार्यकर्ता की पात्र बेटी, बहन (यदि अविवाहित / विधवा / परित्यक्ता हो) या अन्य योग्य महिला परिजन को प्राथमिकता दी जाएगी।10 अंक

MP Anganbadi Bharti 2025 Documents

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता 12वीं का मार्कशीट
  • पांचवी कक्षा का अंक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन की तिथि

एमपी आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन के मुताबिक विभाग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण तिथि निर्धारित की गई है जो कि निम्न है

Online Apply 20 June 2025
Form Apply Last Date 4 July 2025
Correction Date 7 July 2025

How To Apply MP Anganbadi Bharti 2025 : मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा हमने ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप विस्तार पूर्वक बताइए जिसको फॉलो करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार का दिखाई देता है।
MP Anganbadi Bharti 2025 का आवेदन फार्म
MP Anganbadi Bharti 2025 का आवेदन फार्म
  • MP Anganbadi Bharti 2025 का आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद अब आपको उसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारी को एक-एक करके दर्ज करना होगा।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के फोटो कॉपी को फॉर्म के पीछे अटैच करें।
  • इसके बाद आपको फॉर्म के ऊपर दिख रहे हैं हस्ताक्षर करें जगह पर अपना हस्ताक्षर करना होगा।
  • अब हम आपको बता दें कि आपने मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती का फॉर्म सफलतापूर्वक भर लिया है।
  • अब आप इस फॉर्म को ले जाकर महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा कर दें।
  • इस प्रकार आप आसानी से मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Important Link

होम पेज क्लिक
अप्लाई फॉर्म क्लिक
ओफिसल नोटिस क्लिक
Offical Website Click

सारांश

मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में MP Anganbadi Bharti 2025 निकल गई है इस भर्ती में पांचवी और 12वीं पास महिला सेविका और सहायिका पद के लिए आवेदन कर सकती है हमने भारती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी इस पोस्ट में दी है उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने पारिवारिक सदस्य के पास शेयर जरूर करें।

FAQ

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में कुल पद कितने हैं?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में सेविका का कुल पद कितना है?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में सेविका का कुल पद कितना है?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के मुताबिक सेविका का कुल पद 2026 है।

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में सहायिका का कुल पद कितना है?

आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के मुताबिक सहायिका का कुल पद 17477 है।

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन तरीका अपनाना होगा ऑफलाइन माध्यम से इस भर्ती का फार्म स्वीकार किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने वाली महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के मुताबिक आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए।

Leave a Comment